आगरालीक्स… टी-20 विश्वकप की दूरी चार टीमों के लिए सिर्फ दो कदम दूर है। सेमीफाइनल खेलने का ज्यादा अनुभव पाकिस्तान के पास है। बाकी टीमें हैं इससे पीछे।
गिरते-पड़ते सेमीफाइनल तक पहुंची है पाक टीम

इस टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान की टीम गिरते-पड़ते सेमीफाइनल में पहुंची है। वर्ष 1992 में भी पाकिस्तान की टीम इसी तरह से फाइनल में पहुंची थी और वह किस्मत के सहारे विजेता बन बैठी थी।
पाकिस्तान छह बार सेमीफानल में पहुंची
पाकिस्तान की टीम छह बार सेमीफाइनल खेल चुकी है, जबकि भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों को चार-चार बार फाइनल खेलने का अनुभव है। आस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें भी चार-चार बार सेमीफाइनल खेल चुकी हैं। दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ दो बार का अनुभव है। अनुभव के लिहाज से देखा जाए तो पाकिस्तान की टीम अन्य टीमों से ज्यादा भारी पड़ती है।