आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रदूषण बढ़ने पर ग्रेप लागू होने पर कूड़ा जलाने पर पहली बार मुकदमा, मैरिज होम प्रबंधक के खिलाफ नगर निगम ने दर्ज कराया मुकदमा। ( Agra News: FIR lodge against Marriage home manager for burning garbage in plot in Agra#Agra )
आगरा में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, एक्यूआई 300 पार पहुंच चुका है। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रेप लागू किया गया है। सर्दियों में कूड़ा जलाने से भी वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नगर निगम की टीम ने ताजनगरी फेज टू स्थित द पाल्म कोर्ट मैरिज में नगर निगम के एसएफआई योगेंद्र कुशवाहा के नेत्रत्व में टीम जांच के लिए पहुंची। इसमें सामने आया कि पर्यटन थाने के बगल में खाली प्लाट में मैरिज होम का कूड़ा जलवाया जा रहा था। इस मामले में नगर निगम द्वारा थाना ताजगंज में मैरिज होम के प्रबंधक राजकुमार चौधरी के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्रेप लागू, कूड़ा जलाने पर होगी कार्रवाई
इस मामले में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का मीडिया से कहना है कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए शहर में ग्रेप लागू किया गया है। कूड़ा जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, इसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।