आगरालीक्स…Agra News: आगरा में मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान हादसे में एक कर्मचारी की मौत। ( Agra News: 29 year old died during Metro construction work in Agra#Agra)
आगरा में मेट्रो का निर्माण चल रहा है। रामबाग चौराहे पर यूटिलिटी शिफ्टिंग का गुरुवार रात को काम चल रहा था। मेट्रो का निर्माण कर रही एलएनटी कंपनी के लिए 29 साल का फिरोज मजदूरी का काम कर रहा था। गुरुवार रात को शिफ्टिंग के कार्य के दौरान मिट्टी की ढाय खिसक कर गिर गई। फिरोज के नीचे गिरने से चोट आने पर अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क विभाग पंचानन मिश्रा का मीडिया से कहना है कि सुरक्षा के सभी मानकों को ध्यान में रखकर कार्य कराया जा रहा था। कार्यदायी संस्था द्वारा म्रतक को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।