आगरालीक्स…Agra News: आगरा में विरोध के बाद प्रतापनगर, जयपुर हाउस चौराहे से हटाया गया शराब गा ठेका।
आगरा के जयपुर हाउस, प्रतापनगर चौराहे पर शराब का ठेका खोला जा रहा था, यह शराब का ठेका पहले आलोक नगर में थे। शराब के ठेके के लिए प्रतापनगर चौराहे पर भवन किराए पर लिया गया था। ठेके में सामान भी रख दिया गया था। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, पार्षद रेनू गुप्ता का कहना था कि जिस जगह शराब का ठेका खोला जा रहा है उसके आस पास की दुकान महिला संचालित करती हैं, ठेका खुलने से माहौल खराब होगा।
शराब की दुकान ना खोलने के दिए आदेश
आगरा मदिरा मुक्त संघर्ष समिति द्वारा भी बैठक की गई और शराब के ठेके का विरोध किया गया। विरोध के बीच आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बैठक की और ठेका न खोलने का निर्णय लिया गया। इसके बाद शराब के ठेके को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की कवायद शुरू कर दी गई।