आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आपरेशन सिंदूर के समर्थन में निकाली तिरंगा यात्रा में जोश में होश खोकर पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे, दो पर मुकदमा। ( Agra News: FIR lodge for raising slogan of Pakistan Zindabad in Tringa Yatra in Agra#Agra)
आगरा में आपरेशन सिंदूर के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शनिवार को शाहगंज बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा अखिल भारतीय हिंदू महासंघ भारत द्वारा निकाली गई। इसमें जोश में होश खोकर पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,मांगी माफी
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकालने का रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू महासंघ के उपाध्यक्ष अर्जुन ने वीडियो जारी कर माफी मांगी, कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान जोश में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए, इसके लिए खंद है, हम सालों से देश और हिंदुत्व के लिए काम कर रहे हैं इस गलती के लिए क्षमा मांगते हैं।
दो के खिलाफ मुकदमा
इस मामले में कांग्रेस पार्टी के सदस्य अधिवक्ता अपूर्व शर्मा ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वीडियो वायरल होने पर तिरंगा यात्रा का नेत्रत्व कर रहे गोपाल चाहर और अर्जुन गिर्ज के खिलाफ थाना शाहगंज में तहरीर दी, इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।