आगरालीक्स…Agra News: जन्म के समय ही बच्चे को हेपेटाइटिस बी का टीका लगवा लेना चाहिए। स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके लगाए जा रहे हैं। ( Agra News: Hepatitis B Vaccination after birth#Agra )
जन्म के साथ ही बीसीजी (टीबी के खिलाफ), ओपीवी (पोलियो के खिलाफ),हेपेटाइटिस-बी (हेपेटाइटिस-बी के खिलाफ) के खिलाफ टीका लगवा लेना चाहिए।
उम्र और कौन सा टीका लगेगा
o 6 सप्ताह पर ओपीवी (पोलियो के खिलाफ), पेंटावैलेंट (डिप्थीरिया, टेटनस, पर्टुसिस, हीमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी, और हेपेटाइटिस-बी के खिलाफ), रोटावायरस वैक्सीन (रोटावायरस के खिलाफ), पीसीवी (न्यूमोकोकल के खिलाफ)
o 10 सप्ताह पर ओपीवी (पोलियो के खिलाफ), पेंटावैलेंट (डिप्थीरिया, टेटनस, पर्टुसिस, हीमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी, और हेपेटाइटिस-बी के खिलाफ), रोटावायरस वैक्सीन (रोटावायरस के खिलाफ), पीसीवी (न्यूमोकोकल के खिलाफ)
o 14 सप्ताह पर ओपीवी (पोलियो के खिलाफ), पेंटावैलेंट (डिप्थीरिया, टेटनस, पर्टुसिस, हीमोफिलस इन्फ्लूएंजा टाइप बी, और हेपेटाइटिस-बी के खिलाफ), रोटावायरस वैक्सीन (रोटावायरस के खिलाफ), पीसीवी (न्यूमोकोकल के खिलाफ)
o 9-12 महीने पर खसरा और रूबेला (एमएमआर) वैक्सीन, न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन
o 16-24 महीने पर एमएमआर वैक्सीन की दूसरी खुराक, वार्षिक इन्फ्लूएंजा वैक्सीन यह टीके बच्चों को खतरनाक बीमारियों से बचाने में मदद करते है।
o 9 महीने और 16-24 महीने पर विटामिन ए प्रोफिलैक्सिस दिया जाता हैटीकाकरण के लाभ-
- बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव
- गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए तैयारी
- समाज में बीमारियों को फैलने से रोकथाम
- टीकाकरण के लिए हमारी जिम्मेदारी:
- गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें
- टीकाकरण केंद्रों पर जाने में मदद करें
- समाज में टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाएं
सभी एएनएम टीकाकरण चक्र अपने साथ रखें- सीएमओ