आगरालीक्स…आगरा के शास्त्रीपुरम एरिया में फैक्टरी में लगी आग. तेज उठते धुएं को देख फैली दहशत. अंदर थे कर्मचारी…फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
आगरा के शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में शर्मा इंडस्ट्रीज नाम से फैक्टरी है. शनिवार सुबह फैक्टरी के अंदर काफी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे तभी डस्ट कलेक्टर एरिया में जमा लकड़ी के बुरादे से कर्मचारियों ने धुआं उठता देख. धुआं को देखते ही कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई. फैक्टरी प्रबंधन ने भी इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर कर दिया. सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया.
फैक्टरी में लकड़ी से संबंधित काम होता है. आग लगने की जानकारी पर पहले फैक्टरी में उपलबध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग फैलने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है.