आगरालीक्स…आगरा में आबादी क्षेत्र के एक घर के अंदर से 190 ड्रमों में मिला ज्वलनशील पदार्थ. 34 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ. बिना लाइसेंस के हो रहा था भंडारण…अरेस्ट
आगरा में थाना शाहगंज पुलिस ने आबादी वाले क्षेत्र में अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ का बिना लाइसेंस के भण्डारण करने वाले अभियुक्त को अरेस्ट किया है. मकान के अंदर से 170 ड्रम अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ (ईथाईल एसीटेट) मिला है. 34 हजार लीटर है. पुलिस ने 24 ड्रम खाली भी बरामद किए हैं. इसके अलावा एक मारुति लोडर वाहन भी बरामद किया है. थाना शाहगंज पुलिस ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर नवीन नगर फेस-2 वायु बिहार स्थित एक मकान से 190 ड्रम ज्वलनशील पदार्थ, 24 ड्रम (खाली) व 01 मारूती कैरी (लोडर) बरामद किया गया, उच्च ज्वलनशील पदार्थ के भण्डारण हेतु सुरक्षा के कोई भी उपकरण मौके पर मौजूद नहीं मिले, पुलिस टीम द्वारा फायर सर्विस को सूचना दी गयी, कुछ समय बाद ईगदाह फायर स्टेशन से लीडिंग फायर मैन - दिलीप कुमार शर्मा व चालक मुन्ना सिंह मौके पर आये, पुलिस टीम द्वारा फायर टीम की मदद से मकान में रखे ड्रमों को खोलकर चेक किया गया, 170 ड्रम अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ(ईथाईल एसीटेट) लगभग-34,000/- लीटर, 20 ड्रम लैटेक्स लगभग-4,000/- लीटर जिसमें साल्वेन्ट को मिलाकर जूते चिपकाने व पेंट बनाने के काम में आता है. मौके पर मौजूद व्यक्ति- पंकज उर्फ सोनू हिरवानी पुत्र अशोक हिरवानी से पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त बरामद अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ का आबादी वाले स्थान भण्डारण करने एवं बरामद माल से सम्बन्धित कागजात / लाइसेंस मांगा गया, व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार कोई कागज प्रस्तुत न करने पर अभियुक्त- पंकज उर्फ सोनू हिरवानी पुत्र अशोक हिरवानी को मौके से गिरफ्तार किया गया.