आगरालीक्स…संत प्रेमानंद महाराज से प्रेरित होकर स्थापित की गणपति प्रतिमा बनी चर्चा का विषय. लोगों ने कहा—आस्था ओर रचनात्मकता का संगम…
आगरा सहित देश में इस समय गणेश चतुर्थी की धूम है. घर—घर, सोसाइटीज, बाजारों में भगवान गणपति को स्थापित किया गया है. गणेश चतुर्दशी तक पूजा अर्चना का दौर चलेगा. बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं. महागणपति की पूजा अर्चना की जा रही है. इन सबके बीच एक भगवान गणपति की अनोखी प्रतिमा सोशल मीडिया पर छाई हुई है और यह चर्चा का विषय बनी हुई है.दरअसल महाराष्ट्र के उल्हासनगर में गणेश चतुर्थी पर यह अनोखी गणपति प्रतिमा एक भक्त ने बनाई है. यह प्रतिमा आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज से प्रेरित है. इस प्रतिमा में भगवान गणपति को पीली धोती, चंदन का तिलक और ध्यान मुद्रा में दर्शाया गया है. आस्था और रचनात्मकता का यह संगम भक्तों के बीच भक्ति, परंपरा और अध्यात्म की आधुनिक अभिव्यक्ति पर चर्चा का कारण बना हुआ है.
प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता शिखर परवृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता इस समय शिखर पर है. देश के कोने कोने और विदेशों तक से लोग संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आ रहे हैं. उनके प्रवचनों को सुनने और अपनी समस्याओं का समाधान के लिए पहुंच रहे हैं. संत प्रेमानंद महाराज भी बड़ी ही सरलता के साथ सभी परेशानियों और कठिनाइयों का निदान बताते हैं और लोगों से राधा राम जप करने को कहते हैं.