आगरालीक्स…आगरा के अग्रवाल संगठन कमला नगर की नई प्रबंध समिति का गठन. पीयूष अग्रवाल मुख्य संरक्षक तो अध्यक्ष चुने गए अशोक अग्रवाल. जानें पूरी कार्यकारिणी
अग्रवाल संगठन कमला नगर आगरा की सर्वसम्मति से सत्र 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर में आज दिनाँक 05.04.2026 को किया गया। संस्था के उद्देश्यों और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया.इसमें मुख्य संरक्षक पीयूष अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महामंत्री ओम प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रैलेश अग्रवाल चुने गए. इनके अलावा अंकित अंकित अग्रवाल, असित मित्तल, प्रवीण मित्तल, नरेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. मंत्री के रूप में राजीव अग्रवाल, हरीश गोयल, पवन अग्रवाल, संजय गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं अंकेक्षक दिलीप अग्रवाल, प्रचार मंत्री मुरारी लाल अग्रवाल और रोहित अग्रवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है.
निर्वाचन प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंघल, सह-चुनाव अधिकारी सीताराम अग्रवाल, राकेश मंगल सम्मिलित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारीगण अनिल कुमार अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राकेश जैन, श्रीकिशन गोयल, अशोक गर्ग, अतुल कुमार गर्ग, एस एस अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।