आगरालीक्स…आगरा में आंधी—तूफान व बारिश का ओरेंज और यलो अलर्ट. 7 और 8 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार. जानें मौसम का पूर्वानुमान
अप्रैल का महीना चल रहा है और आगरावासियों को अभी भी गर्मी से राहत मिली हुई है. बारिश और आंधी के कारण ठंडा बना हुआ है. रविवार को भी तापमान सामान्य से कम रहा. दिन में धूप निकली लेकिन उसका प्रभाव कम था. शाम को फिर से हवाएं चलीं और कई जगह बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में 7 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश का ओरेंज अलर्ट है तो वहीं 8 अप्रैल को भी बारिश का यलो अलर्ट है.मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 05/04/26) 32.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/04/26) 19.2
Departure from Normal(oC) -1.1