आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग. कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची…
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित भगवती ढाबे के पास एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. आग लगने से अफरातफरी मच गई. आग लगने के बाद आसमान में काला धुआं छा गया है. आग विकराल है जिसके कारण आसपास के लोग भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए. सूचना पर कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. पुलिस के साथ आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं.आगरा मथुरा हाइवे पर सिकंदरा क्षेत्र स्थित श्रीजी पुरम में रविवार शाम को जूता फैक्टरी से आग की लपटें और धुआं उठने लगा. कुछ ही देर में आसपास के क्षेत्र में काला धुआं छा गया. जहां फैक्टरी है, उसके आसपास में रिहाइशी इलाका भी है. आग लगने की सूचना में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं.