आगरालीक्स…आगरा में कुटू का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक सहित 43 खाने पीने के सामानों के सैंपल जांच को लिए. एफएसडीए की टीम कई दुकानों पर पहुंची. केमिकल से रंगे आलू की जांच को कोल्ड स्टोरेज भी पहुंची
नवरात्रि के त्यौहार को लकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा लगातार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं और जांच के लिए उन्हें लैब भेजा जा रहा है. रविवार को भी विभिन्न टीमों द्वारा जनपद के प्रतिष्ठानों पर साबूदाना, घी, समा चावल, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, रॉक साल्ट, किसमिस, मूंगफली के दाने, खांड, मिल्क केक, चीनी, अरहर दाल, पनीर बेसन, सरसों का तेल एवं रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, खोया, बादाम आदि खाद्य उत्पादों का जांच हेतु नमूना संकलन लिया गया.

इन प्रतिष्ठानों पर पहुंची टीम
किराना कार्ट प्राइवेट लिमिटेड ताज नगरी फेज 2 आगरा, ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड अलकापुरी आगरा, छाया डेरी एंड स्वीट्स जगदीशपुरा, एसके ट्रेडर्स विकास नगर टेढ़ी बगिया आगरा, नारायण डेरी ट्रांस यमुना आगरा, किराना स्टोर अजीत नगर गेट खेरिया मोड़ आगरा, स्वागत एजेंसी मंडी साईद खान आगरा, शिवम जनरल स्टोर के.के नगर आगरा,
बिग स्टोर कैलाश रोड सिकंदरा आगरा, हिमांशु मार्ट आवास विकास कॉलोनी आगरा,पंकज डेरी एत्मादपुर आगरा, लकी स्टोर एत्मादपुर आगराउपरोक्त प्रतिष्ठानों से नमूना संकलन की कार्यवाही की गयी।
यहां पर की गई जब्तीकरण की कार्रवाई
1- सरसों का तेल 178 ली. मूल्य 28480/- प्रतिष्ठान राजेंद्र कुमार गुप्ता के स्पेलर से, बमरौली कटारा, आगरा ।
2- चना दाल 3350 किग्रा. मूल्य 2,40,000/- प्रतिष्ठान रायपुरिया फूड वेंचर, आगरा ।
3- रिफाइंड सोयाबीन ऑयल 2250 किग्रा. (150 टीन/15 किग्रा.) मूल्य 3,07,500/- प्रतिष्ठान शिवम् ट्रेडिंग कंपनी, शमशाबाद आगरा ।
4- साबूदाना 750 किग्रा. ( 25 कट्टे/ 30 किग्रा प्रति कट्टा ) मूल्य 33,750/- प्रतिष्ठान शिवम् ट्रेडिंग कंपनी, शमशाबाद आगरा ।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आज दिनांक 28.09.2025 को कुल 43 खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए । कार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य, महेंद्र श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे ।
संबंधित प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
कोल्ड स्टोरेज पर भी पहुंची टीम
रविवार को जनपद में केमिकल से रंगे हुए आलू की बिक्री पर निगरानी एवं कार्यवाही के लिए जनपद में स्थित निम्न शीतगृहों एवं बाज़ारो की जांच की गई-
1- प्रकाश कोल्ड स्टोरेज टेडी बगिया आगरा
2- के.सी.ए. एंड संस कोल्ड स्टोर दिगनेर आगरा
3- एस. एन. कोल्ड स्टोर कुबेरपुर एत्मादपुर आगरा ।
4- गिर्राज कोल्ड स्टोर शमशाबाद रोड आगरा
5- मनीराम शीत ग्रह शमशाबाद रोड दिगनेर आगरा ।
निरीक्षण के दौरान कहीं पर भी केमिकल से रंगे हुए आलू की बिक्री एवं भंडारण नही पाया गया।