आगरालीक्स…रियलिटी शो बिग बॉस गौरव खन्ना ने जीता, एक पल ऐसा भी आया जब सब रोने लगे, आगरा में भी कम नहीं हैं इस शो के दीवाने
आगरा में रियलिटी टीवी शो के दीवाने कम नहीं हैं। बीते दिन यह शो खत्म हो गया और इसकी ट्रॉफी छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना ने जीती। हालांकि सलमान खान के होस्टिंग वाले बिग बॉस 19 फिनाले के बीच एक समय ऐसा भी आया जब होस्ट कर रहे सलमान खान से लेकर घरों में बैठकर फिनाले देख रहे लोगों की आंखें तक भर आईं।
बता दें कि हर साल यह शो सितंबर महीने के आखिर में शुरू होता है और तीन महीने तक चलता है। इस बार अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित, फरहाना और गौरव खन्ना टॉप 5 में पहुंचे थे। फिर गौरव खन्ना और फरहाना टॉप 2 में आए। इसके बाद शो की ट्रॉफी पर गौरव खन्ना ने कब्जा जमाया। वे इस शो के विनर बने हैं। इसके साथ ही यह सीजन भी खत्म हो गया है। सीजन खत्म होने से जहां एक शो को चाहने वालों के बीच मायूसी थी तो वहीं फिनाले के बीच जब सलमान खान ने बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र को याद किया तब टीवी पर मौजूद सेलिब्रिटी से लेकर घरों में बैठे आम लोग तक सबकी आंखें नम हो गईं थीं।
शो के फिनाले में सलमान खान दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि कल 08 दिसंबर को उनका जन्मदिन है।