आगरालीक्स…रसोई में महक रही चने और सरसों की खुशबू, डायटीशियन से जानें सर्दियों के वो 10 सेहमतंद साग जो न सिर्फ शरीर को गर्म रखते हैं बल्कि बीमारियां भी रहें कोसो दूर
आगरा में इन दिनों सब्जी मंडियां हरी और पत्तेदार सब्जियों से गुलजार हैं। सबसे ज्यादा डिमांड चने और सरसों के साग की है जबकि गाजर, मूली, मैथी, पालक, बथुरा जैसी सब्जियां भी जमकर खरीदी जा रही हैं। ऐसे में आगरालीक्स ने शहर कीं डायटीशियन काजोल से बात की जिन्होंने बताया कि इन सब्जियों का उपयोग कई तरह के पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए तो किया ही जाता है, साथ ही ठंड के इस मौसम में शरीर को गर्म रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में यह मदद करती हैं। क्या हैं फायदेपालक और मेथी: ठंड के समय में ये दोनों ही सब्जियां आयरन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होती हैं, जो सर्दी-जुकाम से बचाती हैं और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती हैं।
सरसों का साग: इसी तरह सरसों का साग भी सर्दियों में बहुत खाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को गर्म रखता है और पाचन को सुधारता है।
गाजर और मूली: गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए होता है, जो आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद है, जबकि मूली शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है।
हरी मटर: यह एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जो हृदय स्वास्थ्य और पाचन में सुधार करती है।
बथुआ: कब्ज दूर करता है और पाचन सुधारता है।
चुकंदर: आयरन का शानदार स्रोत, ब्लड प्रेशर और दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
शलजम: सर्दी-खांसी से बचाव में मदद करती है।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Nutritionist Shares the benefits of 10 healthy winter vegetables...#Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- best Dietitian in agra
- best Nutritionist in agra
- Dietitian and Nutritionist in Agra
- Dietitian kajol singh in agra
- Nutritionist kajol singh in agra
- Top Nutritionist in Agra