आगरालीक्स… Agra News: आगरा की पॉश कॉलोनी में किशोरी के अश्लील फोटो लिफाफे में रखकर घरों में फेंके, एआई से बनाए अश्लीली फोटो, पुलिस ने एक को पकड़ा। ( Agra News: Girl Compromised Photo made by AI thrown in Houses#Agra )
आगरा में किशोरी के इंटाग्राम आईडी पर अंजान आईडी से मैसेज आया, इसमें रुपये मांगे गए। किशोरी ने इंटाग्राम आईडी को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद एआई की मदद से किशोरी के अश्लील फोटो तैयार कर लिए गए, इन अश्लील फोटो को 13 नवंबर को लिफाफे में रखकर कॉलोनी के घरों में फेंका गया। लिफाफे पर किशोरी का नाम भी लिखा हुआ था। इसकी जानकारी किशोरी को होने पर वह दहशत में आ गई।
पुलिस ने एक को पकड़ा
किशोरी के दहशत में आने के बाद उसके परिजनों ने थाना कमला नगर में तहरीर दी, इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।