आगरालीक्स …वीडियो देखें आगरा के कमला नगर सेंट्रल बैंक रोड को बंद कर दिया गया है। वैकल्पिक रास्ते से लोगों को आना जाना पड़ेगा। ( Agra News: Central Bank road Kamla Nagar close for Agra Metro work, Video#Agra )
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट स्टेशन से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रैक के निर्माण कार्य चल रहा है। भगवान टॉकीज, सुल्तानगंज की पुलिया पर मेट्रो ट्रैक के पिलर बन चुके हैं। इसके बाद अब सुल्तानगंज की पुलिया से आगे रश्मि पैलेस के सामने मेट्रो ट्रैक का निर्माण शुरू हो रहा है। इसके लिए सर्विस रोड पर बैरिकेडिंग लगा दिए गए हैं। शनिवार रात को कमला नगर सेंट्रल बैंक रोड को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है।
वैकल्पिक रास्ते से आ जा सकेंगे लोग
सेंट्रल बैंक रोड बंद होने से अब वाहन चालक मुगल रोड, श्री राम टॉकीज रोड से आ जा सकेंगे, इससे सर्विस रोड पर जाम लग सकेगा।