Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Girl Student accuses university professor of molestation, lodges complaint in police station…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Girl Student accuses university professor of molestation, lodges complaint in police station…#agranews

337

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी प्रोफेसर पर छेड़छाड़ के आरोप. छात्रा ने थाना हरीपर्वत में दी तहरीर. विवि ने जांच समिति की गठित..

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में एक छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. छात्रा के परिजनों ने कुलपति से मुलाकात कर शिकायत की और प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. विवि प्रशासन की ओर से इस संबंध में जांच समिति गठित की गई है. वहीं छात्रा के परिजनों ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है.

ये है मामला
घटना आज दोपहर की है. फोर्थ सेमेस्टर की एक छात्रा का आरोप है कि वो अपने प्रोजेक्ट के संबंध में एमएसडब्ल्यू विभाग के प्रोफेसर के पास पहुंची थी. छात्रा का कहना है कि वो अपने सिनोप्सिस जमा कराने को पहुंची थी. प्रोफेसर ने काफी देर तक उसे अपने कमरे में बैठाए रखा. आरोप है कि जब छात्रा ने जाने के लए कहा तो प्रोफेसर ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की. छात्रा का कहना है कि किसी तरह वह वहां से निकलकर बाहर आई. उसने इसकी जानकारी रोते हुए अपने साथियों को दी. सूचना पर छात्रा के परिजन भी वहां पहुंच गए. इधर घटना से आक्रोशित छात्रों ने कुलपति आवास को घेर लिया. विवि प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच कमेटी का गठन किया है. आश्वासन दिया गया कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं छात्रा के परिजनों ने थाना हरीपर्वत पहुंचकर तहरीर दी है.

इस संबंध में आरोपी प्रोफेसर का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं. छात्रा और एक छात्र ने सिनोप्सिस जमा नहीं किए थे. 15 दिन से छात्रा से सिनोप्सिस जमा कराने के लिए कहा जा रहा था. जिस समय की यह बात है उस समय कार्यालय और उसके बाहर कर्मचारी व छात्र भी मौजूद थे. छात्रा के आरोपों से मैं आहत हूं.

कुलपति ने जांच समिति को किया आदेशित
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्चतर शैक्षिक संस्थानों में महिला कर्मचारियों एवं छात्र/छात्राओं के लैंगिक उत्पीडन के निराकरण, निषेध एवं इसमें सुधार) विनियम 2015 के अनुसार कुलपति के आदेशानुसार सत्र 2023-24 के लिए विश्वविद्यालय में महिलाओं एवं छात्राओं के यौन उत्पीडन सम्बन्धी शिकायतों एवं उन पर समाधान / कार्यवाही प्रकोष्ठ (Anti Sexual Harassment Committee/ Internal Complaint Committee) का गठन किया गया था. आज हुईं घटना की सूचना प्राप्त होते ही कुलपति द्वारा आदेशानुसार, प्रो० विनीता सिंह समाज विज्ञान संस्थान पीठासीन अधिकारी (महिलाओं एवं छात्राओं के यौन उत्पीडन सम्बन्धी शिकायतों एवं उन पर समाधान /कार्यवाही प्रकोष्ठ) को तत्काल महिलाओं एवं छात्राओं के यौन उत्पीडन सम्बन्धी शिकायतों एवं उन पर समाधान कार्यवाही प्रकोष्ठ की बैठक कर प्रकरण पर समिति की आख्या अतिशीघ्र प्रेषित करने को आदेशित किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Signs of deteriorating weather in Agra. Possibility of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी...

बिगलीक्स

Agra News: An unreserved festival special train will run from Jhansi to Nizamuddin via Agra Cantt and Raja Ki Mandi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर झांसी से निजामुद्दीन तक चलेगी अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन. 5...

बिगलीक्स

Agra Metro: Civil work on the second corridor, from Agra Cantt to Agra College station, gains momentum…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो के पांच स्टेशन होंगे. इन्हीं...

error: Content is protected !!