आगरालीक्स…Agra News: ताजमहल को दोपहर 3.30 बजे आरडीएक्स से उड़ा दिया जाएगा, धमकी भरे ईमेल के बाद कई घंटे तक सर्ज आपरेशन। ( Agra News: Hoax call for Bomb blast in Taj Mahal from E Mail ID of Kerala Man#Agra )
शनिवार सुबह सात बजे यूपी टूरिज्म के साथ ही पुलिस को ताजमहल को दोपहर 3.30 बजे आरडीएक्स से उड़ाने का धमकी भार ईमेल मिला। इसके बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गईं।
कई घंटे चला सर्च आपरेशन
ताजमहल की सुरक्षा सीआईएसएफ पर है इसके साथ ही ताज सुरक्षा, पर्यटन और ताजगंज की पुलिस शनिवार दोपहर एक बजे ताजमहल पर प पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते के साथ ही स्निफर डॉग के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने चेकिंग शुरू की। ताजमहल परिसर के अंदर के साथ ही बाहर भी सुरक्षा एजेंसियों ने चेकिंग की। कई घंटे तक ताजमहल में चेकिंग अभियान चलता रहा लेकिन कोई संदिग्ध बस्तु नहीं मिली।
पर्यटकों को नहीं लगने दी भनक
सुरक्षा एजेंसी दोपहर एक बजे ताजमहल पर पहुंच गए, अचानक से ताजमहल में सुरक्षाकर्मियों की पहल कदमी को देख पर्यटक भी जानकानी लेने लगे। उन्हें बताया गया कि यह सामान्य प्रक्रिया है, चेकिंग अभियान चलता रहता है।
केरल से आया ईमेल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच में सामने आया है कि ईमेल आईडी सव्वाकू शंकर की है जिससे मेल भेजा गया, वह केरल का रहने वाला है। साइबर सेल भी जांच कर रही है।