आगरालीक्स…आगरा के एसएन में एमबीबीएस स्टूडेंट्स को दी बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी. जीवन घातक आपात स्थिति स्थितियों को प्रशिक्षण में समझाया
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग एवं फिज़ियोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एमबीबीएस 2025 बैच के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) कार्यशाला का आयोजन एल.टी.-4, एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एक संक्षिप्त उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जो डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य, एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने स्नातक स्तर पर चिकित्सा विद्यार्थियों को जीवन रक्षक कौशलों का प्रारंभिक प्रशिक्षण दिए जाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उद्घाटन समारोह का संचालन डॉ. सुदिप्ति यादव द्वारा किया गया।कार्यशाला के वैज्ञानिक सत्रों में एडल्ट एवं पीडियाट्रिक बीएलएस, एईडी (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर) का उपयोग, चोकिंग प्रबंधन, तथा स्ट्रोक, हीट अटैक, डूबना, ओपिओइड ओवरडोज एवं एनाफिलैक्सिस जैसी जीवन-घातक आपात स्थितियों के प्रबंधन पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इन सत्रों का संचालन डॉ. अर्चना अग्रवाल (नोडल ऑफिसर, NELS स्किल सेंटर एवं प्रोफेसर, एनेस्थीसियोलॉजी विभाग), डॉ. योगिता द्विवेदी (प्रोफेसर), डॉ. अर्पिता सक्सेना (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. सुप्रिया (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. दीपिका चौबे (एसोसिएट प्रोफेसर), एनेस्थीसियोलॉजी विभाग, डॉ. राम क्षितिज शर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर), बाल रोग विभाग तथा डॉ. अनुभव गोयल, शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा किया गया।
कार्यशाला का समन्वय डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, यूजी अकादमिक्स इंचार्ज द्वारा किया गया । सभी प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें एनेस्थीसियोलॉजी एवं फिज़ियोलॉजी विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र को प्रदान किये गए ।यह कार्यक्रम संस्थान की दक्षता-आधारित चिकित्सा शिक्षा एवं प्रारंभिक नैदानिक कौशल विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।