Thursday , 22 January 2026
Home आगरा Agra News: Kirtan Darbar organized in Gurudwara Maithan, Agra on the occasion of Prakash Parv of Guru Gobind Singh Ji…#agranews
आगरा

Agra News: Kirtan Darbar organized in Gurudwara Maithan, Agra on the occasion of Prakash Parv of Guru Gobind Singh Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के गुरुद्वारा माईथान में सजा कीर्तन दरबार. देश के विभिन्न हिस्सों से आए रागी जत्थे ने किया कीर्तन. गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर बही रसधारा

सरबंस दानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी प्रकाश पर्व पर केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान पर कीर्तन दरबार हुआ। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आये रागी जत्थे ने कीर्तन किया। अमृत वेले श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया उपरांत हुकुम नामा लिया गया। भाई गुरुदेव सिंह पटियाले वाले ने तई प्रकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो…का गायन करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश (जन्म) नोवे गुरु गुरु तेग बहादुर साहिब एवं माता गुजरी के यहाँ पटना साहिब में हुआ।

तुम हो सब राजान के राजा आपे आप गरीब नबाजा का गायन करते हुए गुरु गोविंद सिंह जी को याद किया। अपने दूसरे शब्द में उन्होंने रहनी रहे सोई सिक्ख मेरा का गायन किया। भाई मेजर सिंह ने भये कृपाल गुरु गोविंदा सगल मनोरथ पाए का गायन किया। इससे पूर्व गुरुद्वारा माई थान के हजूरी रागी भाई ब्रिजेन्द्र पाल सिंह ने गुरुबाणी का गायन किया। भाई ओंकार सिंह हेड प्रचारक ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म के बारे में प्रकाश डाला। ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने सरवत के भले की अरदास की।

इस अवसर पर नगर कीर्तन में सहयोग करने वाले गुरुद्वारे एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विशेष रूप से गुरुद्वारा गुरु के ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारा मीठा खूं के भाई हरजोत सिंह,घटिया चौकी इंचार्ज आदि को सम्मानित किया। कीर्तन दरबार मे प्रधान कंवल दीप सिंह,परमात्मा सिंह,समन्वयक बंटी ग्रोवर,परमात्मा सिंह, अरजिन्दर सिंह,प्रवीण अरोरा,विक्की पुरी,जसबीर सिंह जस्सी,रूबल कोहली,रसपाल सिंह,कुलविंदर सिंह, रवींद्र सिंह ओबेरॉय,हरपाल सिंह, राना रंजीत सिंह,अवतार सिंह गिल,वीरेंद्र सिंह, रशपाल सिंह,रौनक सिंह ,गुरप्रीत सिंह,चिंटू सिंह,अमरिंदर सिंह, चुरकी सिंह,बादल सिंह आदि उपस्थित रहे। नगर निगम के स्वच्छता सलाहकार सरदार बलजीत सिंह ने सभी को स्वच्छता के लिए जागरूक किया और प्रधान कंवल दीप सिंह ने समूह संगत से इसमें सहयोग देने की अपील की।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Local News: Heavy goods vehicles must use the northern bypass, not the highway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी माल वाहनों को हाइवे से नहीं मिलेगी शहर के...

आगरा

Galaxy Health Insurance will provide access to better expert facilities in digital ICUs

आगरालीक्स…आगरा में लोगों को हेल्थ बीमा के लिए किया जागरूक. डिजिटल आईसीयू...

आगरा

Agra Local News: Basant Sports was celebrated with enthusiasm and joy in Dayalbagh, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में उत्साह और उमंग के साथ बसंत पर्व मनाया...

error: Content is protected !!