Thursday , 15 January 2026
Home मथुरा Dead bodies of husband and wife found in room in Mathura
मथुरा

Dead bodies of husband and wife found in room in Mathura

मथुरालीक्स…मथुरा में सनसनीखेज वारदात. घर में मिले पति—पत्नी के शव. बेड पर थी पत्नी की लाश तो पति फंदे पर लटका हुआ था…बच्ची के शोर पर हुई जानकारी

मथुरा के हाइवे थाना इालाके अंतर्गत कन्हैयाकुंज कॉलोनी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आज सुबह एक घर के अंदर पति—पत्नी के शव मिले हैं. पति का शव फंदे पर लटका हुआ था जबकि पत्नी की बॉडी बेड पर थी. सुबह इनकी बच्ची के शोर मचाने पर घटना की जानकारी हुई. पुलिस के अनुसार पति—पत्नी के बीच देर रात विवाद हुआ जिसके बाद पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया. पुलिस ने शवों को पेास्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच की जा रही है.

ये है पूरा मामला
कन्हैयाकुंज कॉलोनी में पति—पत्नी रह रहे थे. ये लोग राजस्थान के रहने वलो थे जो कि पिछले पांच साल से यहां रह रहे थे. दीपक प्राइवेट टीचर था और उसकी पत्नी घर पर सिलाई का काम करती थी. आज सुबह इनकी बच्ची ने शोर मचाया तो आसपास के लोग यहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो कमरे में दीपक और उसकी पत्नी की लाश थी.

एसपी सिटी ने फोरेंसिक टीम बुलाकर सबूत इकट्ठा किए. साक्ष्यों से आधार पर पुलिस ने आशंका जताई कि दीपक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. देर रात भी इन दोनों के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद दीपक ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

मथुरा

Mathura Local News: A man fell down while drinking tea and died….#mathura

मथुरालीक्स….मथुरा में चाय पीते—पीते नीचे गिरा व्यक्ति. 10 कदम दूर अस्पताल भी...

मथुरा

Mathura Local News: Case filed against a youth for making obscene videos of girls viral…#mathura

मथुरालीक्स…शर्मनाक, वृंदावन के मंदिर में सेवा करने वाले युवक ने युवतियों को...

मथुरा

Mathura News: A car crushed a family sleeping on a footpath in Vrindavan, One died

मथुरालीक्स…वृंदावन में फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला. 14...

मथुरा

Mathura News: Four years after a love marriage, the parents kidnapped their own daughter…#mathura

मथुरालीक्स…लव मैरिज के चार साल बाद मायके वाले अपनी ही बेटी को...

error: Content is protected !!