आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में फुटबॉल चैम्पिपयन बनी लॉरेंस यूनाइटडेट की टीम. रोमांचक फाइनल में फ्रांसिस अवेंजर्स को 1—0 से हराकर जीता खिताब
सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन द्वारा आयोजित शारदा केयर मेडीसिटी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल लॉरेंस यूनाइटेड ने फ़्रांसिस अवेंजर्स को 1-0 से हराकर जीत लिया फाइनल का एक मात्र गोल लॉरेंस यूनाइटेड के सागर भटनागर ने किया।विजेता टीम को ट्रॉफी मुख्य अतिथि एम्स मदुरै के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत लवानिया और सेंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस. पी. सिंह ने प्रदान करी।
उपविजेता टीम को स्कूल के उपप्रधानाचार्य फादर लुईस ने पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट का गोल्डन बूट अवार्ड लीजेंड वर्ग में सागर भटनागर और स्टार में रोहन वर्मा को दिया गया। जबकि सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड का अवार्ड अक्षत उपाध्याय और दिव्यांश जैन को दिया गया।सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर चंदन कालरा और मनीष आसवानी को चुना गया।इस अवसर पर वीरेंद्र महाजन, अशोक कपूर, वीना आसवानी, आर. बी. सिंह, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. राजीव फ़िलिप, रामानन्द चौहान, डॉ. निशांत चौहान, हर्ष महाजन, अमित शुक्ला, राजीव गर्ग, अनमोल कोहली, मुकेश आसवानी, कौशलेंद्र सिंह, उदय गोयल,डॉ. सौरभ श,र्मा ब्रजेश वर्मा, विलियम सिल्वेरा, तेजपाल,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। संचालन डॉ. पराग गौतम ने किया।