आगरालीक्स…आगरा में हिंदी दिवस पर छोटे—छोटे बच्चों ने अपनी प्यारी आवाज में सुनाई सुंदर—सुंदर हिंदी कविताएं. बचपन स्कूल की अंतर विद्यालय हिंदी कविता प्रतियोगिता में बच्चों की मासूमियत ने जीते दिल
बचपन स्कूल द्वारा अंतर विद्यालय हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया. प्रतियोगिता में बचपन विद्यालय की कमला नगर ब्रांच, आवास विकास ब्रांच एवं भावना एस्टेट, सिकंदरा ब्रांच के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. यह प्रतियोगिता कक्षा प्ले ग्रुप, नर्सरी, एल.के.जी. और यू.के.जी. के बच्चों के लिए आयोजित की गयी , जिसमें नन्हें मुन्नें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया नन्हें-मुन्नों ने अपनी प्यारी आवाज़ में सुंदर-सुंदर हिंदी की कविताएं प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया।
बच्चों ने विभिन्न बाल हिंदी कविताओं को पूरे आत्मविश्वास, भाव-भंगिमा और सुंदर प्रॉप्स के साथ प्रस्तुत किया। हर प्रस्तुति में बच्चों की मासूमियत, तैयारी और सृजनात्मकता साफ झलक रही थी। कुछ बच्चों ने एंटरटेंमेंट के साथ कविताओं को और भी प्रभावशाली बनाया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भाषा कौशल, मंच पर बोलने का आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की कला को प्रोत्साहित करना था। शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की।
विजेताओं की घोषणा
प्रत्येक कक्षा के शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए गए:
प्ले ग्रुप – प्रथम – शरण्या कुल्श्रेस्थ- PG(Little Petals), प्रथम – आरंभ- PG(Marigold), प्रथम – शन्वी खंडेलवाल- PG(Sunflower), प्रथम – श्रेष्ठा पुन्धिर- PG(Lotus), प्रथम – प्रिशा सिंह – PG(Daffodil)
नर्सरी – प्रथम – रोहीम आनंद- Nur(Aster), प्रथम – विराज वार्ष्णेय- Nur(Orchid), प्रथम – युवानी वर्मा- Nur(Iris)
एल.के.जी: – प्रथम – सौम्या- LKG(Blueberry), प्रथम –याशिका कौर- LKG(Raspberry), प्रथम –नित्या- LKG(Redberry)
यू.के.जी: – प्रथम – रियांशी- UKG(A), प्रथम –मान्या चाहर- UKG(B)
बचपन स्कूल आगरा के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग और गुंजन गर्ग (निदेशक) ने उत्साह वर्धन किया और सभी विजेताओ विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल्स देकर सम्मानित किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप्ति चौहान (कोऑर्डिनेटर), परनिता निगम (कोउनसेलर), भावना यादव और सभी कक्षा अध्यापिकाओ का योगदान रहा और सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को हार्दिक बधाई दीं, उनकी उत्साह और समर्पण की सराहना किया.
