आगरालीक्स आगरा में आज 3 घंटे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे, वे विशेष विमान से आगरा आएंगे। जानें उनके कार्यक्रम के बारे में और क्या रहेगी यातायात व्यवस्था।
आगरा में आज खटीक समाज गर्जना सम्मेलन है यह सम्मेलन आरबीएस डिग्री कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं।
सुबह 12 बजे आएंगे, तीन घंटे रहेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष विभान से दोपहर 12 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से आरबीएस कॉलेज आएंगे और दोपहर 12.30 बजे से दोपहर दो बजे तक सम्मेलन में रहेंगे। इसके बाद दोपहर अलबतिया रोड स्थित भाजपा नेता ओम प्रकाश चलनीवाले के घर जाएंगे। दोपहर तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके खेरिया एयरपोर्ट से आरबीएस कॉलेज जाने और आरबीएस कॉलेज से लौटने के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं।