आगरालीक्स आगरा में एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार सवार तीन लोगों की मौत,दो गंभीर घायल। दिल्ली से बलिया के लिए कार से पांच लोग जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा के डौकी क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली से बलिया जाने के लिए पांच लोग दिल्ली नंबर की क्रेटा कार से निकले थे। शनिवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा के डौकी क्षेत्र में बाजिदपुर के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
सुबह से हो रही बारिश, तीन की मौत
सुबह से ही बारिश हो रही है, सुबह सुबह लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा के डौकी क्षेत्र में हादसा होने पर आस पास के लोग पहुंच गए। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। म्रतकों के नाम जयप्रकाश, भूपेंद्र और कपिल बताए जा रहे हैं जबकि चालक जसवंत सहित एक अन्य गंभीर घायल है।