आगरालीक्स…आगरा में छात्रा के साथ छेड़खानी व अश्लील कमेंट करने वाला अरेस्ट. एआई से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा था धमकी…
आगरा के थाना शमशाबाद पुलिस टीम द्वारा किशोरी के साथ छेडछाड, अश्लील कमेंट व AI से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले 01 अभियुक्त को अरेस्ट किया है.1 मार्च को वादी द्वारा थाना शमशाबाद पर तहरीर दी गयी कि आरोपी विनय उनकी बेटी को स्कूल जाते समय अश्लील कमेंट करता है व रास्ते में रोक कर हाथ पकड़ कर जान से मारने की धमकी देता है। आरोप लगाया कि विनय उनकी बेटी को फोन पर गंदे गंदे मैसे भेजता था और यह बातें किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. यही नहीं आरोपी ने एआई से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी विनय पुत्र अशोक को ग्राम इकलाशपुरा रेलवे अन्डरपास से गिरफ्तार किया गया.