Monday , 23 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: MP Naveen Jain and Municipal Commissioner visited Janakpuri, Kamla Nagar..#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: MP Naveen Jain and Municipal Commissioner visited Janakpuri, Kamla Nagar..#agranews

672

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में सीवर लाइन ओवरफ्लो क्यों कर रही है? लाइन ब्लॉक है तो बदलें, अपनी कार्य प्रणाली सुधारें…नगर आयुक्त जी! आ रहे हैं प्रभु श्री राम, 17 सितंबर से पहले पूरे करवा दो सब काम

उत्तर भारत का सबसे बड़ा सांस्कृतिक महोत्सव जनकपुरी आगरा का सबसे बड़ा त्योहार है। प्रभु राम आ रहे हैं। इसलिए नगरायुक्त जी! अब आप अपना 50 फीसदी समय कमला नगर को दीजिए। पाँच दिन का समय प्रभु राम की सेवा को निकालिए। युद्ध स्तर पर कार्य करवाते हुए 17 सितंबर से पहले सभी कार्य पूर्ण करवा दीजिए… बुधवार शाम जब नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल नगर निगम के अधिकारियों की पूरी टीम के साथ मिथिला नगरी में जनक मंच के सामने श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के साथ आयोजित बैठक में पहुँचे तो समिति के मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने उनके समक्ष मिथिला नगरी में हो रहे कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की।

नवीन जैन ने बैठक में उपस्थित बवाग कंपनी के प्रतिनिधि से पूछा कि कमला नगर में सीवर लाइन ओवरफ्लो क्यों कर रही है? लाइन ब्लॉक है तो बदलें, अपनी कार्य प्रणाली सुधारें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से अँधेरा दूर करने के लिए हर जगह स्ट्रीट लाइट लगवाने, पेड़ों की छँटाई करवाने, स्प्रे वाले पानी के टैंकर से सड़कों की धुलाई करवाने, मैनहोल के ढक्कन बचाकर सड़क बनाने, सड़कों पर पैच वर्क करने और निर्माण, छँटाई, सफाई व विद्युत व्यवस्था सहित सारे कार्य को तेजी से निपटाने की अपील की। समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने प्रशासन से मिल रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस बार 15 से 20 लाख भक्त अद्वितीय और अकल्पनीय जनकपुरी का दर्शन करेंगे।

संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल ने मिथिला महल के सामने और झाँकियों के मार्ग में बाधा बनने वाले पेड़ों को छाँटने का मुद्दा उठाया। महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने रश्मि पैलेस के बाहर का नाला कवर करने की अपील की ताकि कोई जनहानि न हो। स्वागताध्यक्ष डीडी सिंघल ने कहा कि रामकाज में सभी लोग सक्रिय रहें और पद की गरिमा बनाए रखें। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने आश्वस्त किया कि नगर निगम जनकपुरी महोत्सव समिति की हर अपेक्षा को पूरी प्रतिबद्धता के साथ समय रहते पूरा करेगा। बैठक के बाद श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम की टीम ने जनकपुरी क्षेत्र का दौरा किया।

इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव वर्मा, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय मित्र, जोनल सेनेटरी ऑफिसर जितेंद्र सिंह, चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता, चीफ इंजीनियर राम सहाय, सेनेटरी इंस्पेक्टर रचना गुप्ता, दीपक चौहान, आलोक, पवन और मिथुन नगर निगम की ओर से उपस्थित रहे। श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राकेश मंगल, सीताराम अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र तिवारी, प्रवीणा पालीवाल, रामगोपाल गोयल, मनोज शाक्य, प्रशासनिक व्यवस्था प्रभारी अनिल अग्रवाल एडवोकेट, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, कार्यालय प्रभारी हरीश शर्मा गुड्डू, मीडिया प्रभारी केके अग्रवाल, दीपक माहेश्वरी एडवोकेट, प्रवीन अग्रवाल, डॉ. संजय गुप्ता, शशांक तिवारी, गौरव चौहान, चंद्रवीर फौजदार, अमित ग्वाला, नवनीत कुलश्रेष्ठ, पवन अग्रवाल, वंश अग्रवाल, राहुल तिवारी, वरुण जैन, संजीव शर्मा और मोहन सिंह वर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अध्यक्ष जी के निवास की रोड पहले बनवा दो
बैठक में नगरायुक्त से जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल के निवास वाली सड़क को जनकपुरी शुरू होने से पहले ही बनवाने की माँग की गई। महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव के दौरान एक दिन भगवान राम अध्यक्ष जी के घर भी पधारेंगे इसलिए सड़क को जल्दी ही बनवा दिया जाए..

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Police caught five bike thieves; six stolen bikes were recovered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पलक झपकते ही लॉक तोड़कर करते थे बाइक चोरी. पुलिस...

टॉप न्यूज़

Agra News: Civil Defence Air Red / Blackout Mock Exercise-2026 held at Police Lines, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के पुलिस लाइन में शाम 6 बजे हवाई हमले...

टॉप न्यूज़

Agra News: Festival of Khist Raj (Christ the King) celebrated at Nishkalank Mata Mahagirijaghar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के निष्कलंक माता ​महागिरिजाघर में मनाया खीस्त राज (क्राइस्ट द किंग)...

टॉप न्यूज़

Agra News: Congress rally in Agra; party takes aim at BJP over assembly elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कांग्रेस ने भरी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर हूंकार. कांग्रेस...

error: Content is protected !!