Agra News: New electric car Tata Curve EV launched in Agra. Will run 585 km on one charge. Know its other features…#agranews
आगरालीक्स…आगरा में लांच हुई नई इलेक्ट्रिक कार टाटा कर्व ईवी. एक बार की चार्जिंग पर चलेगी 585 किमी. जानें इसकी अन्य खासियतें
समय और बिजली की खपत को कम करने के लिए टाटा मोटर्स की शानदार नई गाडी टाटा कर्व ईवी अब आगरा की सड़कों पर भी रफ्तार भरेगी। मंगलवार को संजय प्लेस स्थित अशोक ऑटो सेल्स पर टाटा मोटर्स की नई गाडी टाटा कर्व ईवी को लॉन्च किया गया। टाटा के रीजनल मैनेजर आशुतोष तिवारी और अशाेक आटो सेल्स की एमडी डॉ रंजना बंसल ने अनावरण कर लॉन्चिंग सेरेमनी का शुभारंभ किया।
टाटा के रीजनल मैनेजर आशुतोष तिवारी ने बताया कि टाटा कर्व ईवी एसयूवी डिजाइन के युग में क्रांतिकारी शुरूआत है। शेप्ड टू स्टन, शेप्ड फॉर ग्रैंडियर, शेप्ड फॉर परफॉर्मेंसं, शेप्ड फॉर इनोवेटिव टैक्नोलॉजी और शेप्ड फार एब्सोल्यूट सेफ्टी के 5 प्रमुख स्तंभो पर आधारित कर्व, कंपनी के मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स की एसयूवी रेंज में यह नया जोड एसयूीवी की मजबूती और कूपे की सुंदरता का एक अनूठा मिश्रण है। टाटा कर्व ईवी तीन वेरियेंट में उपलब्ध है- क्रिएटिव, एकम्पलिश्ड और एम्पावर्ड। यह वाहन आराम, शानदार आंतरिक सुविधाओं, सुरक्षा और उन्नत तकनीक का सही मिश्रण है। इसमें लंबी रेंज और तेज चार्जिंग की क्षमता है। सभी सुविधाएं मिड एसयूीव आइस सेगमेंट में अन्य कंपनियों के समान मूल्य पर मिलती हैं। 55के डब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ आने वाली कर्व ईवी एक बार चार्ज होने पर 585 किमी चलती है। जबकि 45 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वाली कर्व ईवी 502 किमी की रेंज देती है। कर्व ईवी 45 की शुरूआती कीमत 17.49 लाख रूपये और कर्व ईवी 55 की शुरूआती कीमत 19.25 लाख रूपये है। कंपनी के देश भर मे लगभग 9000 प्लस चार्जिंग पॉइट होंगे। उन्होने बताया कि कर्व ईवी डिजाइन, सुरक्षा और तकनीक में नई उंचाईयों को छू रही है। कर्व ईवी पैट्रोल और डीजल के कई विकल्पों के साथ आती है।
टाटा कर्व को उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो प्रीमियम सुविधाओं के साथ एक उन्नत और स्टाइलिश विकल्प की तलाश में रहते हैं। अशाेक आटो सेल्स की एमडी डॉ रंजना बंसल ने कहा कि ईवी वाहन निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर विकल्प हैं। प्रदूषण नियत्रंण करने के लिए टाटा कंपनी लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है। इस अवसर पर कंपनी द्वारा अपने दो ग्राहकों को टाटा कर्व ईवी की चाभियां भी सौंपी गयीं। इस अवसर पर टाटा मोटर्स के विवेक, अशोक ऑटो के आशुतोष एवं शालिनी चौधरी उपस्थित रहीं।