आगरालीक्स…आगरा में अब लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और अस्पताल में भर्ती कराने व इलाज कराने में लोगों की मदद करेंगे ये लोग. इन्हें प्राथमिक उपचार की भी दी जाएगी ट्रेनिंग
राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के स्वयंसेवक आयुष्मान लाभार्थियों की मदद करेंगे, उनके गोल्डन कार्ड बनवाने से लेकर उन्हें अस्पताल में इलाज में भर्ती कराने में सहयोग करेंगे। साथ ही स्वयं सेवकों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे दुर्घटना में घायलों की जान बचाई जा सके। एनएसएस अवार्ड कमेटी की उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल ने लखनऊ में की बैठक में अवार्ड कमेटी के सदस्य और आगरा सर्जन्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा के साथ एनएसएस के स्वयंसेवकों की चिकित्सा के क्षेत्र में सहभागिता पर चर्चा की गई। डा रणवीर सिंह चौहान ने बताय कि इसमें डा. सुनील शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि एनएसएस के स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाए तो बड़ी संख्या में दुर्घटना में घायल सहित अन्य कारण से बेहोश हुए लोगों को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता है।
इसके लिए सप्ताह में एक दिन प्रशिक्षण देने, स्वयंसेवकों को सीपीआर देने, घायल को किस तरह से लिटाया जाए, उसकी एयरवेज, को कैसे क्लियर किया जाए। इसका प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव रखा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम स्वयंसेवकों को इसका प्रशिक्षण देगी। इसके साथ ही दूसरा प्रस्ताव एनएसएस के स्वयंसेवकों को आयुष्मान योजना से जोड़ने का रखा गया। इसमें आयुष्मान योजना से अनुबंधित अस्पतालों में स्वयंसेवकों के लिए एक केंद्र बनाया जाएगा। इस केंद्र पर वे आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोडन कार्ड बना सकें, लाभार्थियों को अस्पताल में भर्ती होने की प्रक्रिया समझा सकें। इसके लिए उन्होंने अपने नवदीप हास्पिटल, साकेत कालोनी से केंद्र की शुरुआत करने का प्रस्ताव भी रखा।
बैठक में विशेष सचिव पीके द्विवेदी, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना इंपैनल्ड ट्रेनिंग इंस्टीटयूट के समन्वयक, आगरा डॉ. रामवीर सिंह चौहान, डॉ. मंजू सिंह विशेष कार्याधिकारी एवं राज्य संपर्क अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, समरदीप सक्सेना युवा अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशायल, लखनऊ शामिल रहे।