आगरालीक्स…आगरा में धनगर समाज के लोग केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. बघेल के आवास पर पहुंचे. बोले—केंद्रीय मंत्री ने अपना और अपने परिवार का बनवा लिया जाति प्रमाण पत्र, हमारे आज तक नहीं बने
केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के आवास के लिए आज धनगर समाज ने कूच कर दिया. सभी लोग उनके आवास पर पहुंच गए लेकिन पुलिस ने बैरियर लगाकर रोक दिया. इस पर उन्होंने मंत्री के साकेत कॉलोनी स्थित आवास के पास रोड पर बैठक नारेबाजी करना शुरू कर दिया.धनगर समाज के लोगों का आरोप है कि बघेल और धनगर को अनुसूचित जाति में लाने के लिए समाज के लोगों ने कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी. लेकिन केंद्रीय मंत्री ने अपने और अपने परिवार के जो जाति प्रमाण पत्र बनवा लिए पर आज तक हमारे प्रमाण पत्र नहीं बन पाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र बनने में काफी बाधाएं डाली जाती हैं. वे एक साथ मंत्री के पास जाकर ज्ञापन देने की जिद पर अड़े थे लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी जिसके बाद वो बिना ज्ञापन दिए ही वापस हो लिए.