मथुरालीक्स…मथुरा में तीन दिन के लिए आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. गोवर्धन परिक्रमा करेंगी और बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन भी..
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को तीन दिवसीय दौरे के लिए मथुरा में आ रही हैं. इस दौरान वह गोवर्धन में गिरिराज जी की परिक्रमा लगाएंगी और वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भी जाएंगी. उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस दौरान राष्ट्रपति वृंदावन के श्रीरामकृष्ण मिशन अस्पताल में रेडियोलॉजी डिपाट्रमेंट में एक विशिष्ट मशीन का शुभारंभ करेंगी.छह माह के अंदर यह उनका दूसरा मथुरा दौरान है. इससे पहले 25 सितंबर 2025 को वह मथुरा के दौरे पर आई थीं. यहां उन्होंने अंतापाड़ा स्थित श्री कुब्जा कृष्ण मंदिर के दर्शन किए थे.