Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Police person line haazir in IMA, Agra Dr. Anurag Bansal case#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Police person line haazir in IMA, Agra Dr. Anurag Bansal case#Agra

341

आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमे में गलत धारा दर्ज करने पर मुंशी लाइन हाजिर, थाना सिकंदरा प्रभारीसहित पांच के खिलाफ जांच शुरू, दोषी पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई। ( Agra News: Police person line haazir in IMA, Agra Dr. Anurag Bansal case#Agra)


डॉ. अनुराग बंसल द्वारा मरीज के गले की गांठ की एफएनएसी की जांच के लिए उसकी सहमति से चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत सूक्ष्म सूई का इस्तेमाल किया, इस पर मरीज और तीमारदारों ने डॉ. अनुराग बंसल से अभद्रता, गाली गलौज की। यही नहीं, मरीज की तरफ से 29 नवंबर को थाना सिकंदरा में डॉ. अनुराग बंसल के खिलाफ मरीज से अभद्रता के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आईएमए आगरा द्वारा डॉ. अनुराग बंसल के खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म करने सहित अन्य मांगें न माने जाने पर गुरुवार दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। सुबह 10 बजे से आईएमए भवन तोता का ताल पर आम सभा शुरू हुई, पूरा हाल भरा हुआ था और डाक्टरों में आक्रोश व्याप्त था। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास आइएमए भवन तोता का ताल पर पहुंचे, उन्होंने डॉ. अनुराग बंसल के खिलाफ दर्ज मुकदमे को दोषी न पाए जाने पर निरस्त किया जाएगा। कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में एक पत्र जारी किया जाएगा जिसमें आईएमए की भी मदद ली जाएगी जिससे स्पष्ट हो सके कि डाक्टर के मामले में किस तरह से कार्रवाई करनी है। डॉ. अनुराग बंसल द्वारा दी गई तहरीर पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा था। इसके बाद संघर्ष समिति डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. देवेंद्र गुप्ता, डॉ. ओपी यादव, डॉ. अनुप दीक्षित के साथ डीसीपी सिटी ने बैठक की और मांगों पर लिखित आश्वासन दिया। आइएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगाइच और सचिव डा.रजनीश मिश्रा ने मांग मान लेने और मरीजों के हित को देखते हुए हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया।


रात में मुंशी को किया लाइन हाजिर
इस मामले में थाना सिकंदरा के मुंशी अमित कुमार को डॉ. अनुराग बंसल के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गलत धाराएं दर्ज करने पर लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि एक अन्य पुलिस कर्मी को डीसीपी सिटी कार्यालय से संबदृध किया गया है। थाना सिकंदरा के इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर क्राइम सहित पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News Live: Woman killed her three old child, Expose after One month

​मथुरालीक्स ..वीडियो.. दर्दनाक, प्रेमी से बात करने पर बेटे के शोर मचाने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Water logging after heavy rain in Agra, Video

आगरालीक्स..Agra News: .. आगरा में तेज बारिश से कई जगह पर भीषण...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three members committee after video of ECG by Private Person in ward goes viral

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड में 300...

बिगलीक्स

Agra News Live: Last date for Admission in ITI extended up to 4th August 2026

आगरालीक्स… आगरा के राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए चार...

error: Content is protected !!