आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीबी मरीज इलाज कराते हैं तो उन्हें एक हजार रुपये प्रतिमाह दिइए जाएंगे। ( Agra News : Rs 1000 per month for TB Patient during treatment#Agra)
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सक्रिय क्षयरोगी अभियान-2025 के अंतर्गत क्षय रोगियों की पहचान कर उन्हें टीबी पेशेंट को मुफ्त उपचार तथा प्रतिमाह 01 हजार रुपए कुल 06 हजार की राशि दी जाएगी तथा चिह्नित कराने पर प्रति मरीज 500 की राशि सुनिश्चित की गई है।
जिलाधिकारी ने जनपद में फैमिली आईडी की प्रगति की समीक्षा की तथा बताया कि पात्रता धारण न करने या अन्य कारणों से जिनका राशन कार्ड नहीं बना है उनका फैमिली आईडी बनाया जाना है प्रत्येक पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी इस हेतु नोडल हैं, जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों तथा एडीओ पंचायत को उक्त कार्य में धीमी प्रगति पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।