आगरालीक्स…आगरा में कल 12वीं तक के बच्चों की छुट्टी. डीएम की ओर से जारी हुआ नया आदेश. 6 सितंबर को 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद
आगरा में भारी बारिश और पीईटी एग्जाम को ध्यान में रखते हुए 6 सितंबर को 12वीं तक के बच्चों की छुट्टी के आदेश प्रशासन की ओर से जारी किए गए हैं. जनपद में संचालित नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त (बेसिक) समस्त मान्यता प्राप्त (माध्यमिक) उ०प्र० बोर्ड, सी०बी०एस०ई० बोर्ड, आई०सी०एस०ई० बोर्ड व अन्य समस्त बोडों के विद्यालयों में दिनांक 06.09.2025 (शनिवार)का अवकाश घोषित किया जाता है.लगातार चार दिनों की मिली छुट्टी
आगरा में इससे पहले प्रशासन की ओर से 4 सितंबर को भी भारी बारिश के कारण् 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए थे. आज 5 सितंबर को वारावफात का अवकाश रहा और कल फिर 6 सितंबर को भारी बारिश के कारण अवकाश की घोषणा की गई है. 7 सितंबर को रविवार है. ऐसे में लगातार चार दिन छुट्टी मिल गई हैं.