आगरालीक्स ,,(Agra News 1st July),आगरा का आंबेडकर विवि आज 95 साल का हो गया, 95 वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा होंगे। विवि के जेपी सभागार में गुरुवार को स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा।
आंबेडकर विवि का 95 वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को जेपी सभागार में मनाया जा रहा है। इसमें डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा शामिल होंगे। डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा दोपहर दो बजे जेपी सभागार पहुंचे, वे यहां 30 मिनट रहेंगे।
एक जुलाई 1927 को हुई आगरा विवि की स्थापना
आगरा विश्वविद्यालय अब आंबेडकर विवि की स्थापना एक जुलाई 1927 को हुई थी। विवि से 14 कॉलेज संंबदध थे, इसमें से तमाम कॉलेज अब विवि बन चुके हैं।
पहला आवासीय संस्थान 1953 में हुआ शुरू
विवि का पहला आवासीय संस्थान 14 दिसंबर 1953 में शुरू हुई थी, पहला आवासीय संस्था केएमआई शुरू हुआ, इसके बाद विवि के अन्य आवासीय संस्थान शुरू हुए।