आगरालीक्स ….आगरा के एक बड़े ग्रुप के देश भर में 45 ठिकानों पर एसजीएसटी की कार्रवाई, आगरा सहित आठ जोन की टीम फैक्ट्री और कार्यालयों में जांच में जुटी। बड़े स्तर पर एसजीएसटी की कार्रवाई चल रही है।
आगरा के शमसाबाद में तेल निर्माता कंपनी सलोनी ग्रुप का मुख्य कार्यालय है, महेश एडिबल आयल का देश भर में कारोबार है। सलोनी ग्रुप की देश भर में खाद्य तेल की बिक्री होती है। गुरुवार दोपहर में राज्य जीएसटी की टीम ने एक साथ देश भर में सलोनी ग्रुप के 45 ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की। टीम में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
आठ जोन की टीम जांच में जुटी
सलोनी ग्रुप खाद्य तेल में एक बड़ा ग्रुप है। ग्रुप के कई शहरों में प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई चल रही है। आगरा के साथ ही आठ जोन के एस जीएसटी के अधिकारी कार्रवाई में शामिल हैं। आगरा में शमसाबाद और दिगनेर स्थित सलोनी ग्रुप की फैक्ट्री और कार्यालयों पर टीम जांच में जुटी है।