आगरालीक्स…आगरा में सहालग और ईद की खरीदारी से बाजारों में छाई रौनक. शाम को हर बाजार हो रहे गुलजार…कारोबारियों में उत्साह
सहालग का सीजन चल रहा है और ईद का त्योहार भी नजदीक आ रहा है. ऐसे में इस समय बाजारों में खरीदारों की खूब रौनक छाई हुर्ठ है. बाजारों में खरीदारों की संख्या काफी बढ़ने लगी है. हालांकि दोपहर के समय गर्मी के कारण ग्राहक कम निकल रहे हैं लेकिन शाम होते ही बाजारों में चहलपहल काफी तेज हो जाती है और लोग दुकानों पर भीड़ भी लग रही है. इससे कारोबारियेां में उत्साह है. उनका मानना है कि जून तक सहालग है ऐसे में आने वाले दो महीने और कारेाबार अच्छा रहने की उम्मीद है. कोरोना के चलते दो साल से ईद के त्योहार पर बाजार ठंडा रहा था लेकिन इस बार कारोबारियों ने ईद को भुनाने की पूरी तैयारी कर रखी है. बाजारों में रौनक बढ़ गई है.

दो साल बाद ईद को अच्छा मनाने का मौका
बता दें कि कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है जब मुस्लिम लोगों को उम्मीद है कि वह खुलकर ईद मनाएंगे. यही कारण है कि इस बार कपड़े, जूते के अलावा सजने संवरने और खान पान के अन्य सामान की भी खूब बिक्री हो रही है. इधर सहालग भी चल रहे हैं जिसके कारण कारोबारियों के लिए यह दोहरे फायदे का मौका है. कपड़ा, इलेक्ट्रोनिंक आयटम के अलावा सोना चांदी की भी खूब खरीदारी हो रही है.