आगरालीक्स…आम आदमी पर महंगाई के झटके पर झटके. सीएनजी तीन और पीएनजी दो रुपये हुई महंगी..कल सुबह से लागू हो जाएंगी नई कीमतें….
आम आदमी पर महंगाई पर लगातर झटके पर झटके मिल रहे हैं. पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच सीएनजी और पीएनजी भी महंगी हो गई है. सीएनजी जहां तीन रुपये महंगी हुई है तो वहीं पीएनजी दो रुपये. शनिवार सुबह से इसकी नई कीमतें जारी हो जाएंगी. बीते 24 दिन में सीएनजी पर 14.03 रुपये और पीएनजी पर 8.50 रुपये दाम बढ़ गए हैं.

सीएनजी की कीमत 83.53 रुपये प्रति किलोग्राम है जो कि शनिवार सुबह से 86.53 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी. वहीं पीएनजी की कीमत45 रुपये एससीएम थी जो कि अब दो रुपये बढ़कर 47 रुपये प्रति एससीएम हो गई हे.
आटो चालक बढ़ा चुके हैं सवारी किराया
पिछली बार सीएनजी के रेट बढ़ते ही आगरा में आटो चालकों ने सवारी किराया बढ़ा दिए हैं. अब लोगों से कम से कम दस रुपये सवारी किराया ही लिया जा रहा है, चाहे आप थोड़ी दूर ही क्यों न जा रहे हों. आज फिर सीएनजी के रेट बढ़ गए हैं, ऐसे में आटो चालकों द्वारा किराया बढ़ोतरी करने की संभावना और है.