आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस पलटी, चीख पुकार के बीच बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। ( Agra News: Sleeper bus turn around, 15 injured)
यूपी के गोंडा से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस बुधवार सुबह आगरा क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलट गई, जिस समय हादसा हुआ अधिकांश यात्री सो रहे थे। तेज आवास से उनकी नींद खुल गई, यात्रियों के सिर सीट से टकराने के साथ ही गंभीर चोट भी आईं। चीख पुकार मचने पर सुरक्षा कर्मी आ गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे का कारण पता नहीं चल सका है। हादसे में घायल अधिकांश गोंडा के रहने वाले हैं।