आगरालीक्स…आगरा में 20 रुपये किलो में सपा नेताओं ने बांटी चीनी. महंगी खरीदकर सस्ते में दी. सपाई बोले—महंगी चीनी ने फीका कर दिया है रक्षाबंधन का त्योहार
आगरा में चीनी इस समय 65 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है. महंगी चीनी को लेकर सपा सहित सभी विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साध रखा है और इसे आम जनता पर महंगाई का बोझ बताया है. बुधवार को सपा नेताओं ने ग्रामीण विधानसभा के सेमरी का ताल गांव में 20 रुपेय किलो के भाव से चीनी लोगों को बांटी. सस्ती चीनी पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी.
सपा जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने ने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाना था जिससे कि वे भी अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व खुशी और मिठास के साथ मना सकें. उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ क्विंटल चीनी बांटी गई है.