यूपीलीक्स…शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या. जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने गोलियों से भूना..
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की शामली में हत्या कर दी गई है. अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव के मूल निवासी थे और कुछ समय पहले वह गांव आए थे. बुधवार शाम को जिम से बाहर निकलते ही चार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी और गोलियों से भून डाला. हमलावरों ने पिस्टलों से 20 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं. फायरिंग के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. अंकित बालियान पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे.
अंकित बालियान हरियाणा के सोनीपत में रहते थे और वहां सिंगर थे. कुछ समय पहले ही वह यूपी के शामली स्थित बंतीखेड़ा में अपने गांव में परिवार के पास आकर रह रहे थे. बुधवार शाम को वह जिम में एक्सरसाइज करने आए थे. शाम करीब पौने सात बजे जिम से बाहर निलकर अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे तभी चार हमलावरों ने पिस्टलों से अंधाधुंध गोलियां बरसा दी. अंकित को पांच गोलियां लगी और वह वहीं गिर गए. आसपास के लोग उन्हें सीएचसी शामली ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस के आला अफसर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए. आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है.