आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज में मनाया प्रभु यीशू ख्रीस्ट का जन्मोत्सव…
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेंट जान्स कालेज के सभागार में प्रभु यीशु ख्रीस्ट का जन्मोत्सव शनिवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। कार्यक्रम का प्रारंम्भ ईश्वर की प्रार्थना से किया गया। सर्वप्रथम कालेज के प्राचार्य प्रो0 एसपी सिंह ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में कालेज के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जन्मोत्सव की झाकियों को अभिनीत किया गया, जिन्हें दर्शकों ने बहुत सराहा ।

?कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोस्ट रेव्ह. बिजय कुमार नायक ने प्रभु यीशु के जन्म के महत्व एवं उनकी शिक्षाओं का उल्लेख किया तथा सभी को शुभकामनायें दीं। प्रो0 सैमुअल गार्डन सिंह ने इस कार्यक्रम को बड़ी कुशलता से निर्देशित एवं संचालित किया। कालेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्रिसमस केरल्स गाकर प्रभु यीशु का स्तुति गान किया। प्रो0 मंजुला आर0 थामस ने स्टाफ क्वार का सफल निर्देशन किया।
प्रो0 सैमुअल स्टैनली, प्रो0 सूजन वर्गीस, प्रो0 दिनेश लाल, प्रो0 शेरोन मोजेस, डा0 राजू थामस, डा0 जान अभिषेक मसीह, डा0 नीरज इसूबियस, डा0 थीरू पोथुराजू, डा0 प्रियंका मसीह, डा0 साक्षी वाकर, डा0 डेविड मसीह, डा0 दीपशिखा दास, डा0 दीप्ती मसीह, डा0 प्रीती मसीह, डा0 सुशांत दास, डा0 विजीस साईमन, डा0 महिमा हाबिल, श्रीमती अर्चना लायल, श्री आशीष जार्ज एवं श्री संदीप नायक आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष योगदान रहा।