Thursday , 4 June 2026
Home एजुकेशन Agra News: Students of Dr. Bhimrao Ambedkar University reached New Delhi on Yuva Sangam program…#agranews
एजुकेशन

Agra News: Students of Dr. Bhimrao Ambedkar University reached New Delhi on Yuva Sangam program…#agranews

250

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के छात्र युवा संगम कार्यक्रम पर नई दिल्ली पहुंचे. छात्रों ने भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की कुलपति के दिशानिर्देशों मेँ छात्रों ने नई दिल्ली का शैक्षणिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को देश की प्रगति और विकास योजनाओं से रूबरू कराना था, जिसके अंतर्गत उन्होंने ‘विकसित भारत @ 2047’ विषय पर MyGov के सीईओ और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस विचार-विमर्श के दौरान छात्रों ने भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की। छात्रों को MyGov के अधिकारियों द्वारा डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे देश की प्रगति में अपनी भागीदारी को बेहतर तरीके से समझ सकें।

MyGov के सीईओ और अन्य अधिकारियों से मुलाकात के बाद छात्रों ने राष्ट्रपति भवन का दौरा किया, जहाँ उन्होंने भारत के शासकीय ढांचे और भारतीय लोकतंत्र की बारीकियों को समझने का अवसर प्राप्त किया। इसके बाद, छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “इंडियन मोबाइल कांग्रेस” में भी भाग लिया। इस सम्मेलन में उन्हें मोबाइल और तकनीक की दुनिया में हो रहे नवीनतम आविष्कारों और डिजिटल विकास के महत्व को समझने का मौका मिला। इस शैक्षणिक दौरे में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोर्डिनेटर के रूप मेँ डॉ. प्रमोद कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी पूजा सक्सेना, रेडियो से तरुण श्रीवास्तव और MyGov कैंपस एंबेसडर कन्हैया कुमार शामिल हुए। कन्हैया कुमार, जो विश्वविद्यालय के कैंपस एंबेसडर हैं, ने छात्रों के इस दौरे के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे युवाओं के भविष्य निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस कार्यक्रम में आगरा विश्वविद्यालय के 35 छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। छात्रों ने इस दौरे को अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें देश की प्रगति में अपनी भूमिका को समझने का बेहतर मौका मिला और यह दौरा उनके अकादमिक और व्यक्तिगत विकास के लिए बेहद लाभकारी रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: Eshan College students develop AI-based security and monitoring platform…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ईशान कॉलेज के छात्रों ने एआई आधारित सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग...

एजुकेशन

Baluni Classes students have made their mark in JEE Advanced

आगरालीक्स…जेईई एडवांस्ड में बलूनी क्लासेज के स्टूडेंट्स ने फहराया परचम..

एजुकेशन

Agra Live News: Ishan College student selected in Tata Consultancy Services (TCS)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के छात्र का Tata Consultancy Services (TCS) में...

एजुकेशन

The constable recruitment exam in Uttar Pradesh, including Agra, will be held from June 8 to 10. Board instructions

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा में कलावा, मंगलसूत्र जैसे धार्मिक...

error: Content is protected !!