आगरालीक्स..आगरा में आग की घटनाएं बढ़ीं. सिकंदरा में जूता फैक्ट्री में लगी आग तो सड़क किनारे एक ट्रांसफार्मर में उठी आग की लपटें…देखें वीडियो
गर्मी बढ़ने के साथ ही आगरा में दो बड़ी आग की घटनाएं सामने आई हैं. पहली घटना थाना सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में हुई. यहां एक जूता फैक्ट्री के प्रथम तल पर आग लग गई. आग लगने से फैक्ट्री में अुरातफरी मच गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. सीएफओ डीके सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर संजय प्लेस और शास्त्रीपुरम से दमकल की गाड़ियां भेजी गईं. आग पर काबू पा लिया गया है. नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. दूसरी घटना शहीर नगर की बताई गई है. यहां 100 फुटा तिराहे के पास शिव वाटिका वाली गली के सामने रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई. आग की लपटों ने पूरे ट्रांसफार्म को कुछ ही पलों में अपने आगोश में ले लिया. आसपास के पेड़ जल गए. मोके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया.