Wednesday , 14 January 2026
Home एजुकेशन Agra News: Bachpan School, Agra celebrated Inter-School Sports Day…#agranews
एजुकेशन

Agra News: Bachpan School, Agra celebrated Inter-School Sports Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन स्कूल में मनाया अंतर-विद्यालय में खेल दिवस. दौड़, टीम गेम्स, बैलेंसिंग एक्ट, मज़ेदार फैमिली गेम्स हुए

बचपन प्ले स्कूल, कमला नगर, आगरा द्वारा खेल दिवस का भव्य आयोजन दिनांक 01 दिसम्बर, 2025 को बचपन प्ले स्कूल, कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर, आगरा में आयोजित किया गया। इस आयोजन में न केवल छात्र-छात्राओं ने बल्कि उनके माता-पिता ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों एवं बच्चों को यह समझाना था कि तेज़ी से भागती दौड़ती जिंदगी में खेल और व्यायाम का महत्व कितना आवश्यक है। विभिन्न मनोरंजक एवं शैक्षणिक खेल गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नियमित खेलकूद बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों के लिए दौड़, टीम गेम्स, बैलेंसिंग एक्ट, मज़ेदार फैमिली गेम्स सहित अनेक रोमांचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

इस अवसर पर बचपन, कमला नगर के मोहित गर्ग (निदेशक) एवं गुंजन गर्ग (प्रधानाचार्य) उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और खेल दिवस को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्रों की सराहना की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनिका खन्ना (कोउनसेलर), और सभी कक्षा अध्यापिकाओ का योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं और प्रतियोगियों को मैडल देकर पुरुस्कृत किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इसे एक अत्यंत सफल और प्रेरणादायक आयोजन बताया तथा भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: Essay writing competition on ‘Think Geeta, Live Geeta’ to be held in Agra schools…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में होगी ‘थिंक गीता, लिव गीता’ पर निबंध लेखन...

एजुकेशन

Agra News: Schools up to class 12 in Agra will remain closed till January 13…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों को लेकर आदेश आया. जानें बंद रहेंगे या खुलेंगे...

एजुकेशन

Agra News: Dr. BR Ambedkar University verify JS University Students Degree after Cabinate approves JS University liquidation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल में 10 साल पुरानी इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी को समाप्त करने...

एजुकेशन

Agra News: A student of the university got a package of Rs 10 lakh and a girl student got a package of Rs 6 lakh in campus placement…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का आंबेडकर विवि बदलने लगा है. कैंपस प्लेसमेंट में छात्र को...

error: Content is protected !!