आगरालीक्स…आगरा में लोगों को गणना प्रपत्र भरने में आ रही परेशानियों को किया जा रहा दूर. कैम्प लगाकर लोगों की समस्याएं को किया कम
आगरा में मतदाताओं का पुनः सत्यापन करने को लेकर देश भर में अभियान चलाया जा रहा है। गलती ना हो इसके लिए बी डी ओ, एस डी ओ और अनेक सरकारी कर्मचारियों के अलावा जिलाधिकारी को भी लगाया गया है। बल्केश्वर मंडल ने शुक्रवार को कई जगह कैम्प लगाकर मतदाताओं बी डी ओ की मदत से लागों के मतदाता फॉर्म भरवाए। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक होना होगा। हमारे कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों के मतदाता पत्र बनवायें। महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि कोई व्यक्ति छूटे ना, किसी का गलत मतदाता प्रपत्र बने ना। हमें चार दिसंबर से पहले शत प्रतिशत वोट बनवाने हैं। मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी टीम मतदाताओं के सत्यापन का कार्य जमीनी स्तर पर कर रही है। लगभग 98 प्रतिशत फॉर्म का वितरण हो चुका है। लगभग 70 प्रतिशत फॉर्म बी डी ओ के पास जमा भी हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की टीम लगातार लागों से संपर्क कर रही है। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष गिर्राज बंसल, पार्षद मुरारीलाल गोयल, शरद माहेश्वरी, मनोज गुप्ता, राजकुमार शाक्य आदि मौजूद थे।