Monday , 5 October 2026
Home बिजनेस Agra News: The state’s first Industry Facilitation Centre portal will be launched in January 2026….#agranews
बिजनेस

Agra News: The state’s first Industry Facilitation Centre portal will be launched in January 2026….#agranews

454

आगरालीक्स…यूपी को उद्योग क्रांति का केंद्र बनाने की तैयारी. जनवरी 2026 में लांच होगा प्रदेश का पहला इंडस्ट्री फैसिलिटी सेंटर पोर्टल…एक मंच पर होंगे जानकारी

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। लघु उद्योग निगम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राकेश गर्ग (दर्जा राज्यमंत्री) की अध्यक्षता में शनिवार को हरीपर्वत स्थित होटल होलीडे इन में विभागीय अधिकारियों और प्रमुख उद्यमियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के पहले इंडस्ट्री फैसिलिटी सेंटर (UPSIC–IFC) की स्थापना, उसके स्वरूप, तकनीकी ढांचे और संचालन प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई।

अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि निगम द्वारा तैयार किया जा रहा यह इंडस्ट्री फैसिलिटी सेंटर पोर्टल आगामी मकर संक्रांति, जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। ऐसा प्रयास है, यह पोर्टल उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापना और विस्तार की दिशा में एक ‘वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म’ के रूप में कार्य करेगा। उद्यमियों को अपने उद्योगों के विकास, वित्तीय योजना, तकनीकी परामर्श, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा एक्सपर्ट गाइडेंस, सभी सुविधाएँ एक ही मंच पर मिलेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब निवेश और उद्योग विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनने की दिशा में अग्रसर है। यह फैसिलिटी सेंटर न केवल उद्यमियों को समय और संसाधन बचाने में मदद करेगा, बल्कि उन्हें प्रतिस्पर्धी औद्योगिक माहौल में सशक्त भी बनाएगा।

योजना का उद्देश्य
इस योजना का लक्ष्य उद्यमियों को एक ऐसा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराना है जहाँ वे अपने विचारों को व्यवहार में बदलने के लिए आवश्यक सभी सहायता प्राप्त कर सकें, चाहे वह प्रपोजल बनाना हो, वित्तीय विश्लेषण, अप्रैजल रिपोर्ट तैयार करना, सरकारी अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया या तकनीकी सहायता। निगम एक ऐसी एकीकृत सुविधा आरंभ कर रहा है जिसमें व्यक्तिगत योजनानुसार परामर्शी सेवाएँ उपलब्ध होंगी, प्रपोजल टेम्पलेट, बिजनेस मॉडल और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले अनुदान हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा और आवश्यकता अनुसार विषय विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी व प्रबंधकीय परामर्श दिया जाएगा।

प्रदेश के उद्योगों को नई दिशा देगा फैसिलिटी सेंटर
बैठक में उपस्थित लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि यह केंद्र प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। इसके माध्यम से न केवल स्थापित उद्योगों को बल मिलेगा, बल्कि छोटे और मध्यम वर्ग के उद्यमी भी आत्मनिर्भर बनेंगे।

प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। कुछ पारंपरिक उद्योग वर्तमान में कमजोर स्थिति में हैं, लेकिन फैसिलिटी सेंटर से उन्हें नई तकनीकी दिशा और वित्तीय मजबूती मिलेगी। बस आवश्यकता है कि जो पोर्टल बनाया जाए वह उद्यमियों के लिए व्यावहारिक हो और उनकी समस्याओं के निवारण और उनके उद्योग विस्तार मैं कारगर हूं प्रदेश में औद्योगिक विस्तार और नए आयाम को स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी को तो अडॉप्ट करना ही होगा ऐसी स्थिति में इंडस्ट्रियल फैसिलिटेटर सेंटर काफी कारगर सिद्ध होगा हमने अपने सुझाव विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखे हैं हमें लगता है कि शीघ्र ही इन विचारों के साथ इसका निर्माण किया जाएगा

जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि यह केंद्र उद्योग लगाने का पहला विचार आते ही सहयोग प्रदान करेगा, जिससे उद्यमिता की प्रक्रिया और सरल तथा प्रभावी बनेगी। विजय गुप्ता ने विचार रखते हुए कहा कि इंडस्ट्रियल फैसिलिटी सेंटर में सभी तरीके के उद्योगों के लिए एक्सपर्ट होनी चाहिए ताकि प्रदेश में किसी भी स्तर का औद्योगिक विकास और किसी भी स्तर का उद्योग लग सके

तकनीकी रूपरेखा और कार्य प्रगति पर हुई प्रस्तुति
बैठक में कानपुर से आए विशेषज्ञ अभिषेक सिंह और अंबुज ने पोर्टल की प्रारंभिक रूपरेखा और संचालन तंत्र प्रस्तुत किया। यूपीएसआईसी के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रभात बाजपेई ने कार्य प्रगति की जानकारी साझा करते हुए बताया कि तकनीकी ढांचे का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। अध्यक्ष राकेश गर्ग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मकर संक्रांति 2026 की तय तिथि तक पोर्टल लॉन्च की सभी औपचारिकताएँ पूर्ण कर ली जाएँ। उन्होंने कहा कि परियोजना की हर माह प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी ताकि कोई भी चरण लंबित न रहे।

मुख्यालय कानपुर, संचालन सभी जिलों से
अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि कॉमन फैसिलिटी सेंटर का मुख्यालय कानपुर में स्थापित किया जा रहा है, जबकि प्रत्येक जिले से इसका संचालन स्थानीय इकाइयों द्वारा किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति के मन में उद्योग लगाने का विचार आता है, तो वह इस पोर्टल पर जाकर विचार से लेकर स्थापना तक की हर जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकेगा। पोर्टल का एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा जिस पर फोन के माध्यम से भी समस्याओं का समाधान तुरंत मिलेगा।

बैठक में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी, जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, सीए अनुज अशोक, सीए नितेश गुप्ता, यूपीएसआईसी के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रभात बाजपेई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर वाईपी सिंह, जूनियर इंजीनियर रणजीत सिंह, रणविजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agr News: DM Manish Bansal visited ‘Meet at Agra’. He toured the stalls to understand the machinery and technology…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे मीट एट आगरा में पहुंचे डीएम मनीष बंसल....

बिजनेस

Agra News: Foundation laid for ₹21,000 crore business at Agra’s ‘Meet at Agra 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ‘मीट एट आगरा 2026 में रखी गई 21 हजार करोड़...

बिजनेस

Business Talk: ‘Meet at Agra’ has emerged as a platform for footwear manufacturers, suppliers, and buying agents in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फुटवियर निर्माता, सप्लायर और बाइंग एजेंट्स का एक मंच बना...

बिजनेस

‘Meet at Agra’ emerges as a platform for new opportunities and innovation in footwear industry…#agranews

आगरालीक्स…फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच बना ‘मीट एट...

error: Content is protected !!