Tuesday , 10 March 2026
Home यूपी न्यूज Sad News: Tragically, just 11 hours after Karva Chauth, husband dies in an accident
यूपी न्यूज

Sad News: Tragically, just 11 hours after Karva Chauth, husband dies in an accident

451

कासगंजलीक्स…दुखद, करवाचौथ के 11 घंटे बाद ही पति की एक्सीडेंट में मौत. बेसुध हुई पत्नी. छह महीने पहले हुई थी शादी, चार माह की है गर्भवती

यूपी के कासगंज से एक दुखदभरी खबर आई है. करवाचौथ पर जिस पत्नी ने अपनी पति की लंबी आयु के लिए कामना की, उस पति की करवाचौथ के 11 घंटे बाद ही एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई. पति की मौत से पत्नी बेसुध हो गई है. छह महीने पहले ही शादी हुई थी और पत्नी इस समय चार माह की गर्भवती है. घटना से परिवार में कोहराम मच गया है.

पिकअप की टक्कर से हुई बाइक सवार की मौत
कासगंज के नरदोली मार्ग पर शनिवार सुबह नगला किशोरी के पास एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इससे उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम 22 वर्षीय कुबेर सिंह पुत्र कंचन सिंह निवासी नगला रघी था. कुबेर सिंह खेत में ट्रैक्टर से जुताई करा रहा था. इसके बाद वह बाइक पर सवार होकर डीजल लेने के लिए पटियाली कस्बा गया था. डीजल लेकर गांव वापस लौट रहा था तभी उसका एक्सीडेंट हो गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने उसे सीएचसी मेंभर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से भाग गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ​है.

पत्नी बेसुध, छह महीने पहले हुई थी शादी
मृतक कुबेर सिंह की शादी छह महीने पहले राजो पुत्री धर्मेंद्र निवासी गांव रोकरी फर्रूखाबाद से हुई थी. परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी ने शुक्रवार को पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था. लेकिन 11 घंटे बाद ही दर्दनाक मौत हो गई. राजो चार माह की गर्भवती भी है. घटना की सूचना मिलने पर वह बेसुध हो गई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: IAS Ankita Jain (CDO Gonda) honored on International Women’s Day…#agranews

आगरालीक्स…अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं आईएएस अंकिता जैन (सीडीओ गोंडा). राज्यपाल...

यूपी न्यूज

UP News: Student’s health deteriorates while taking Class 10 exam, dies before reaching hospital…#upnews

आगरालीक्स…10वीं की परीक्षा देते समय छात्र की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से...

यूपी न्यूज

Sensational: Liquor trader’s decapitated body found in a drum inside his house

यूपीलीक्स…सनसनीखेज, शराब कारोबारी का सिर कटा धड़ घर के अंदर ड्रम में...

यूपी न्यूज

Bodies of husband, wife and three children found inside house in Kasganj…#upnews

यूपीलीक्स…सनसनीखेज, कासगंज में घर के अंदर मिले पति—पत्नी और तीन बच्चों के...

error: Content is protected !!