आगरालीक्स…आधार अपडेट कराना हुआ महंगा, नाम, पता,उम्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, फोटो अपडेट कराना चाहते हैं तो जानिए कितने रुपये लगेंगे…
अगर आप भी अपने आधार में नाम, पता,उम्र, ईमेल आईडी या मेाबाइल नंबर व फोटो आदि अपडेट कराना चाहते हैं तो अब इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. 1 अक्टूबर से आधार अपडेट में कई सुविधाओं के लिए लोगों को करीब 25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे.
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मीडिया पर्सन अकरम ने बताया कि बाल आधार सात से 14 साल के बीच में बायोमेट्रिक कराए जाने पर अब 100 रुपये की जगह 125 रुपये लिए जाएंगे. पांच से सात और 15 से 17 साल के बीच कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. नाम, पता, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर अपडेट कराने की फीस 50 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया गया है. केवाईसी कराए जाने की फीस भी 50 से 75 रुपये की गई है.अनिवार्य बायोमेट्रिक 7 से 14 साल के बीच में कराए जाने पर 100 रुपये ली जाने वाली फीस को 125 रुपये किया गया है.